फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की भिडंत में 3 की मौत, दो घायल

Thu, 09 Jan 2014 03:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में चुरु जिले के दुधवाखारा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक कैंटर और जीप की टक्कर में जीप में सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बडा लोसरा गांव और आस पास के इलाके के पांच युवक रात करीब सवा बारह बजे मार्शल जीप से चुर से अपने घर लौट रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर सिरसिला गांव से आगे दुधवाखारा की ओर अचानक विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर से उनकी टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि इससे जयसिंह(23) सुनील कुमार(22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शुभकरण(22), सुखदेव(19) और विनोद कुमार(20) गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि तीनों को चुरु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुभकरण ने भी दम तोड दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें