फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नागौर में 2.80 लाख की लूट,KCC के पैसे निकालकर जा रहे युवकों पर खुजली वाला पाउडर छिड़ककर बनाया शिकार

Mon, 31 Oct 2022 09:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

राजस्थान के नागौर में 2 लाख 80 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केसीसी के पैसे निकालकर जा रहे दो युवकों पर खुजलीवाला पाउडर छिड़ककर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दर्ज वारदात - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले के परबतसर में दो युवकों से 2 लाख 80 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। घटना राजकीय अस्पताल परिसर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित पंजाब नेशनल बैंक से केसीसी के पैसे निकालकर जा रहे थे, इसी दौरान युवकों पर बदमाशों ने खुजली वाला पाउडर छिड़का और रुपये से भरा थैला पार कर गए। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

  
पुलिस के मुताबिक परबतसर शहर निवासी दामोदर पारीक ने दो दिन पहले केसीसी के पैसे जमा करवा कर वापस निकालकर ले जा रहा था। उसी दौरान मंगलाना निवासी दामोदर पारीक ने पंजाब नेशनल बैंक से केसीसी के 2,80,000 निकालकर अपने साथी के साथ बैंक से बाहर आए और रुपये रखने के लिए पास के ही ज्वेलर्स की दुकान से थैली मांगी, जिसमें पैसे डाल दिए। इतने में उनके साथी सुभाष के गर्दन पर किसी ने खुजली वाला पाउडर डाला, जिसके चलते उसके शरीर पर खुजली होने लगी, इतने में ही उसके पास खड़े एक बदमाश ने दामोदर पारीक पर भी पाउडर डाल दिया, दोनों को खुजली होने लगी। जिसके बाद दोनों पास स्थित मेडिकल दुकान पर गए और वहां से एविल की गोली ली, इसी दौरान उसके साथी के पास से बदमाश पैसे से भरा थैला उड़ा ले गए। पीड़ितों ने परबतसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूरा मामला सामने आया।  फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें