राजस्थान में सत्ता बदलने के बाद से कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के आवास की साफ-सफाई, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर 2.73 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के सवाल के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी।
जानकारी में बताया गया कि सबसे कम 10.31 लाख रुपये शहरी विकास एवं आवास मंत्री शांति धारिवाल के आवास पर खर्च किए गए है। इसके अलावा सहकारिता मंत्री उदयलाल अंजना पर 32.86 लाख, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री भजन लाल जाटव पर 32.37 लाख, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश पर 27.68 लाख, ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला पर 23.96 लाख का खर्च किया गया हैं।