फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में मिले बैग, विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब जब्त

Sun, 05 Nov 2023 01:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में मिले बैग से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब की 19 बोतलें जब्त की गई। पकड़ी गई शराब की कीमत 33970 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली त्यौहार व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सवारी गाड़ियों में शराब/मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए रेलवे सुरक्षाबल द्वारा सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में  निरीक्षक विकास कुमार की अगुवाई में टीम द्वारा बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में मिले बैग से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब की 19 बोतलें जब्त की गई। पकड़ी गई शराब की कीमत 33970 रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


3 बैग संदिग्ध हालात में मिले

रेलवे सुरक्षाबल निरीक्षक विकास कुमार की अगुवाई में गठित टास्क टीम में सहायक उपनिरीक्षक रामदयाल शर्मा, काॅस्टेबल अमरचंद एवं कांस्टेबल विनोद कुमार द्वारा सवारी गाडी सं. 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन को चेक करने के दौरान पिंडवाड़ा-आबूरोड के बीच आगे के सामान्य कोच में 3 बैग संदिग्ध हालात में मिले। बैग को खोलकर तलाशी लेने पर तीनों बैग में अंग्रेजी शराब की 19 बोतलें पाई गई। शराब को जब्त कर अग्रिम कारवाई के लिए आबकारी थाना आबूरोड को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें