फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu News: खेत में काम कर रहे 17 साल के युवक की मौत, 11 हजार केवी का तार गिरने से गई जान

Tue, 02 May 2023 07:02 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

क्रय विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन लालचंद छीरंग ने बताया कि सोमवार शाम दोनों युवक खेत में जा रहे थे। इस दौरान 11 हजार केवी का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। हादसे में बलवीर जाट (17) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक कन्हैयालाल (13) घायल हो गया, जिसे जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मृतक बलवीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले में मंगलवार को बिजली का तार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा युवक घायल हो गया। मामला चूरू के सरदारशहर के आसासर गांव की है।

यह है पूरा मामला

सोमवार सुबह गांव के दो युवक खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान 11 हजार केवी का बिजली तार टूट कर युवकों पर गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया। 

क्रय विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन लालचंद छीरंग ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे गांव के दोनों युवक सुरजाराम जाट के खेत में जा रहे थे। इस दौरान 11 हजार केवी का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। हादसे में बलवीर जाट (17) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक कन्हैयालाल (13) करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जयपुर रेफर किया गया है। वह अभी कोमा में है। बलवीर का शव पोस्टमार्टम के लिए श्रीडूंगरगढ़ भिजवाया गया था, जिसे परिजनों को पीएम के बाद सौंप दिया गया।

बिजली विभाग पर लगे आरोप

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब दोनों युवक करंट से तड़प रहे थे। तब वहां उपस्थित लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और लाइनमैन को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस वजह से बलवीर की मौत हो गई। बता दें, सरदारशहर इलाके में करंट की चपेट में आने से पिछले एक साल में करीब 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसे लेकर कई बार अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर के तले बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन भी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें