फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए परिवहन निगम का मैनेजर पकड़ाया, केस दर्ज कर ACB ने शुरू की जांच

Tue, 02 May 2023 06:28 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत ने शिकायत की जांच की। शिकायत सही पाई जाने के बाद मंगलवार को एसीबी अधिकारी रघुवीर शरण की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप बिछाया। जैसे ही बंसल ने रिश्वत ली, वैसे ही टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी राजस्थान रोडवेज मैनेजर ऑपरेशंस राहुल बंसल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में ACB ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, डीलक्स डिपो के ऑपरेशन मैनेजर को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के आवास, ऑफिस और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

ACB की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मंगलवार को विजयपुर में राजस्थान रोडवेज के जयपुर में डीलक्स डिपो के ऑपरेशन मैनेजर को ट्रैप किया। ट्रैप करते हुए उन्होंने मैनेजर राहुल बंसल को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। ACB के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट से पीड़ित ने आरोपी बंसल के खिलाफ शिकायत की थी। पीड़ित ने कहा था कि कि उसके द्वारा चलाई जा रही बस के कांच को बदलने और कार्रवाई न करने के एवज में मैनेजर बंसल ने 5 हजार की रिश्वत मांगी है।

वेरिफिकेशन में शिकायत सही पाए जाने पर किया ट्रैप
एसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत ने शिकायत की जांच की। शिकायत सही पाई जाने के बाद मंगलवार को एसीबी अधिकारी रघुवीर शरण की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप बिछाया। जैसे ही बंसल ने रिश्वत ली, वैसे ही टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है, बंसल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें