फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फर्जी कॉल सेंटर बना अमेरिकियों से कर रहे थे ठगी, नागालैंड-मणिपुर की चार युवतियों समेत 16 गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 10:02 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले एक गिरोह के 16 जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चार लड़कियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 4 युवतियों सहित 16 ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 लेपटॉप, 15 मोबाइल सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि  ट्रांसपोर्ट नगर सर्विस रोड स्थित अन्नपूर्णा होटल में एक अवैध कॉल सेंटर चलाया जा रह है। सूचना पर होटल के दो कमरों को देखा तो कुछ युवक-युवतियां लेपटॉप पर काम करते हुए हेडफोन लगाकर किसी से अंग्रेजी में बातचीत कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि होटल के कमरे रामसिह उर्फ मामु पुत्र समुजी निवासी धमसीन जिला जालौर के नाम से बुक करवाए गए थे। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि राम सिंह ने ही उन्हें उदयपुर के इस होटल में अवैध कॉलसेंटर चलाने के लिये लेकर आया था। इंटरनेट कॉल के जरिये वे ठगी करने का काम करते हैं।

राम सिंह अपने सर्वर से अमेरिकी नागरिकों के सिस्टम पर संदिग्ध एक्टिविटी का मेल भेज डराता था, जिसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। आरोपी अमेरिकी नागरिकों द्वारा की गई ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान शिकायत पर टारगेट को अपने सर्वर पर जोड़ उनको धोखा देते थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुगाई निवासी दिमापुर नागालैंड, चार्लटन निवासी सिलोंग, मेघालय, कशिश निवासी फरीदाबाद, हरियाणा, थानयेम उर्फ मार्टीन कोहिमा निवासी नागालैंड, वारेन उर्फ वरूण निवासी फरीदाबाद, टोवीटो निवासी दिमापुर, नागालैंड, ऐश्वर्य बाथम निवासी इंदौर, मध्यप्रदेश, जतिन आनन्द शर्मा निवासी पोंडी, उत्तराखंड, प्रितेश चौहान निवासी राजकोट, अरूण यादव निवासी फरिदाबाद, मोईनुल जुनैद अली निवासी जिला बोंगाईगांव असम, राहुल पुत्र निशांत निवासी खासी मेघालय, खुशी रंधावा निवासी खासी, मेघालय, मुस्कान कौर निवासी खासी, मेघालय, विफ्रे नुखा उर्फ विप्स निवासी  साउथ कोहिमा, नागालैंड और सीमा मेरी पत्नी निवासी शिलोग मेघालय को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें