फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने लड़की से कार में किया गैंगरेप, गांव के बाहर फेंका

Fri, 31 Jan 2014 12:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के दौसा में 15 साल की छात्रा से तीन नकाबपोशों ने चलती गाड़ी में गैंगरेप किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी लड़की को गांव के बाहर फेंक गए। घटना जिले के सैंथल थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर की है।

परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने किशोरी को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पीड़िता 9वीं की छात्रा

बुधवार देर रात दो बजे होश में आने के बाद पुलिस ने पीडिता के बयान दर्ज किए हैं। पीडिता नौवीं कक्षा में पढ़ती है।

जानकारी के अनुसार सैंथल थाना क्षेत्र में रहने वाली पीडिता बुधवार दोपहर में स्कूल में लंच होने पर घर खाना खाने आई थी।

स्कूल जाने के लिए घर से निकली तो पीछे सुनसान जगह पर एक बोलेरो आकर रूकी। बोलेरो में सवार तीन नकाबपोश युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया।

बाद में सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और शाम करीब सात बजे उसे उसके गांव के बाहर फेंक गए।
विज्ञापन

आरोपी जान-पहचान का युवक

किशोरी से पूछताछ के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने गुरूवार को शानू नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार यूपी निवासी शानू किशोरी के पिता के साथ ही पित्तवाड़ा गांव में पत्थर की खान में काम करता था। उसका किशोरी के घर भी आना-जाना था।

उधर, किशोरी की हालत स्थित बताई जा रही है। सैंथल थाना क्षेत्र में हुई वारदात की जांच दौसा महिला थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें