फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: मिनी ट्रक में दूध के कैरेट के बीच छिपाई गई अंग्रेजी शराब की 15 बोतल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2023 07:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

मिनी ट्रक में दूध के कैराटों के बीच में गोपनीय तरीके से छुपाई गई थी 15 बोतल अंग्रेजी शराब। गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी शराब। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही सरूपगंज पुलिस ने पिंडवाड़ा-उदयपुर फोरलेन पर एक मिनी ट्रक में दूध के खाली कैरेट में छिपाई गई अंग्रेजी शराब की 15 बोतलें जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में टीम ने नाकाबंदी की थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों ने गुजरात पासिंग मिनी ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो खाली दूध के कैरेट भरे हुए थे। कैरेटों के बीच में गोपनीय तरीके से छुपाई गई 15 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त कर शिवनगर सोसायटी वडगांव पुलिस थाना वडगांव जिला बनासकांठा गुजरात निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र जवानजी ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब गुजरात सप्लाई करने जा रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें