फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: छह लाख की अवैध शराब जब्त, पुलिस ने टेंपो से 140 देसी और विदेशी शराब की पेटियां की बरामद

Tue, 19 Dec 2023 10:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur News: थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक टेंपो से 140 इंग्लिश और देसी शराब की पेटियां बरामद की गईं है। बाजार में अवैध शराब की कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले की दिहोली थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम नाकाबंदी के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी तस्कर  टेंपो से 140 पेटी इंग्लिश और देसी शराब की पेटियां ले जा रहा था। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया, पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम को राजाखेड़ा सड़क मार्ग पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जाटोली गांव की ओर से अवैध शराब से भरा टेंपो राजाखेड़ा की तरफ जा रहा है। कुछ देर बाद जाटौली की तरफ से आ रहे एक टेंपो को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 140 इंग्लिश और देसी शराब की पेटियां बरामद की है। 

जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, पकड़ा गया शराब तस्कर राजू पुत्र वासुदेव (29) सडकोली हाल निवास मनिया का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें