फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चोखी ढाणी रिसोर्ट से 14.9 लाख की ठगी, ईमेल हैक कर वारदात को दिया अंजाम

Thu, 01 Sep 2022 09:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

पुलिस जांच में बैंक खाता बुलंदशहर यूपी का निकाला है। साइबर टीम ने पैसा खाते में फ्रीज करवा दिया है। साथ ही एक टीम को बुलंदशहर के लिए रवाना किया गया है। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा की चोखी ढाणी रिसोर्ट प्राईवेट लिमिटेड के मैनेजर साइबर थाने में ठगी का केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर चोखी ढाणी रिसोर्ट प्रबंधन से 14.9 लाख रुपसे की ठगी की गई। 

विज्ञापन


महावीर नगर कोटा निवासी चोखी ढाणी रिसोर्ट प्राईवेट लिमिटेड के मैनेजर विकास जैन ने साइबर पुलिस को कि उनकी कंपनी ने विदेश में माल सप्लाई करने के लिए एक कंपनी श्री विनायक इंडिया से समझौता कर रखा है। जिससे लेन-देन का काम ऑनलाइन किया जा रहा है। 17 अगस्त को श्री विनायक इंडिया की तरफ से ई-मेल आया कि पैसे भेजने के लिए अकाउंट डिटेल बदलें। उस मेल में यूपी के बुलंदशहर के एक बैंक खाते का नंबर अटैच थे। 

चोखी ढाणी प्रबंधन ने उस बैंक खाता नंबर पर दो दिन में 14 लाख 9 हजार 494 रुपए ट्रांसफर करवा दिए। उसके बाद श्री विनायक इंडिया के मैनेजर ने फोन करके पैसे मांगे तो ठगी का पता चला। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में बैंक खाता बुलंदशहर यूपी का निकाला है। साइबर टीम ने पैसा खाते में फ्रीज करवा दिया है। साथ ही एक टीम को बुलंदशहर के लिए रवाना किया गया है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा हैं। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें