फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 डिब्बे पीछे छोड़ भागी ट्रेन

Wed, 19 Aug 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
(फाईल फोटो)
विज्ञापन


अजमेर-जयपुर के बीच किशनगढ़ के पास दौड़ती जयपुर-भोपाल इंटरसिटी ने बीच में ही 12 डिब्बे छोड़ दिए और बचे दस डिब्बों को लेकर आगे बढ़ गई।

इंजन से सभी डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग टूट जाने से ऐसा हुआ। हालांकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस घटना के चलते ट्रेन ढाई घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन

जयपुर की ओर बढ़ रही थी ट्रेन

ट्रेन किशनगढ़ रेलवे स्टेशन से चली थी और जयपुर की ओर बढ़ रही थी। थोड़ी दूर चलते ही कपलिंग टूटने से चालक और यात्रियों को झटका महसूस हुआ। दस डिब्बे इंजन के साथ आगे बढ़ गए और बचे 12 डिब्बे धीरे-धीरे रुक गए।

रुके डिब्बों के यात्री जब नीचे उतरे, तो तब उन्हें पता चला। वहीं, चालक ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर अधिकारी पहुंचे और उन्होंने दूसरे इंजन की मदद से तिलोनिया स्टेशन पर बचे डिब्बे पहुंचाए और नई कपलिंग लगाकर ट्रेन रवाना की
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें