फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: तीन दोस्तों पर गिरी 11केवी की बिजली लाइन, बुरी तरह झुलसने से दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Wed, 28 Jun 2023 10:44 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में खेत में बैठे तीन दोस्तों पर 11केवी की बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के बयाना उपखंड के गांव पीपरी (मिलकपुर) में मंगलवार देर शाम खेत पर बैठे 3 दोस्तों पर बिजली का तार कहर बनकर गिर गया। करंट की चपेट में आए तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजन बयाना सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


हादसे में घायल तीसरे युवक को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद अस्पताल में बड़ी तादाद में मृतकों और घायल युवक के परिजनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली।  

बयाना अस्पताल पहुंचे परिजन बनवारी धाकड़ ने बताया कि उनका भतीजा पुष्कर धाकड़ पुत्र कुमरसिह अपने दो दोस्त मनजीत जाट (24) पुत्र सुरेंद्र और निशांत धाकड़  (24) पुत्र थान सिंह के साथ खेत पर गया था। इस दौरान तेज हवा चलने से खेत से गुजर रहे 11केवी की बिजली लाइन का एक तार टूटकर उन पर गिर गया। जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन


युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को बयाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मनजीत और निशांत को मृत घोषित कर दिया। एक घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें