राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 28 जून को 116 भामाशाह तथा 50 प्रेरकों को सम्मानित किया जायेगा। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में शैक्षिक क्षेत्र में इस बार रिकॉर्ड 8151.29 लाख रुपये राशि का सहयोग करने वाले 116 भामाशाहों को शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार भामाशाहों को प्रेरित कर शिक्षा में सहयोग करने वाले 50 प्रेरकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा।