फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के चलते 6 साल से एक परिवार का हुक्का-पानी बंद

Sun, 24 Jun 2018 05:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के भीलवाड़ा के मांडल में प्रेम विवाह के कारण एक पूरे परिवार का हुक्का-पानी 6 साल से बंद कर रखा है। पंचों ने डेढ़ लाख का जुर्माना तक ठोक दिया, जिसे भरने के बाद भी परिवार के मुखिया के सिर पर जूतों की पोटली रख 15 मिनट तक गांववालों के सामने खड़ा रखा गया। पंचायत की सजा पूरी होने के बाद समाज विशेष के पंचों ने धमकी दी थी कि जो इस परिवार की मदद करेगा, उसका भी हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा। इस कारण कोई संबंधित परिवार की मदद की जहमत नहीं उठाता।

विज्ञापन


सार्वजनिक जल स्रोतों से पानी तक नहीं भरने देने सहित अन्य कई तरह के तिरस्कार के चलते हाल ही इस परिवार की एक पुत्रवधू की सदमे से मौत हो गई। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। भगवानपुरा ग्राम पंचायत के बाला नगर निवासी 28 वर्षीय महावीर शर्मा ने 6 साल पहले वर्ष 2012 में मध्य प्रदेश की युवती से परिवार की रजामंदी के बाद प्रेम विवाह किया था।

प्रेम विवाह युवती के कुछ रिश्तेदारों को नागवार गुजरा। रिश्तेदारों ने पंचायत में महावीर शर्मा के पूरे परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया। रिश्तेदारों ने जातीय पंचायत बैठाकर समाज से भी परिवार का बहिष्कार करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें