फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेश के 52062 बूथों पर 11 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित करेगी कांग्रेस, इन पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा 

Fri, 03 Jun 2022 01:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को एक महीने में 15 दिन अपने प्रभार वाले जिलों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्हें बूथ, मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर की कार्यकारिणी के गठन के लिए कार्यकर्ताओं के नाम 15 अगस्त तक कमेटी को देने होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिंतन शिविर में पास किए गए प्रस्तावों के फैसलों को लागू करने के लिए कांग्रेस ने जयपुर में एक्शन टेकन कैंप का आयोजन किया। इसमें कई निर्णय पर मुहर लगी। अब राजस्थान के सभी 52062 बूथों पर 11 सदस्यीय कार्यकारिणी, ग्राम पंचायत स्तर पर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी, 20 से 22 बूथों पर बनने वाले मंडल कमेटियों में 31 सदस्यीय कार्यकारिणी और ब्लॉक स्तर पर 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की जाएगी। यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दी। 

विज्ञापन


डोटासरा के अनुसार चिंतिन शिविर के निर्णय के तहत एक से अधिक पद वाले नेताओं ने एक पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं एक पद पर 5 साल से अधिक समय तक रहने वाले नेताओं ने भी पद छोड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया है। अब 11 से 14 जून के बीच प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिनमें मंडल कमेटियों के गठन किया जाएगा। 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी बूथ, मंडल, ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जाएगा। 

प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को एक महीने में 15 दिन अपने प्रभार वाले जिलों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्हें बूथ, मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर की कार्यकारिणी के गठन के लिए कार्यकर्ताओं के नाम 15 अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देने होंगे। प्रदेश के 11 जिलों में प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।  
विज्ञापन

 
डोटासरा ने कहा, सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कृषि मित्र योजना, घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में 50 यूनिट फ्री जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। जिनके प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ली है। कमेटी के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर मोदी सरकार की विफलताओं को भी उजागर करेंगे। उन्होंने कहा, 5 अगस्त तक निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश के सभी बूथों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें