फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: गणित के डर से 10वीं की छात्रा फांसी के फंदे पर झूली, सुसाइड नोट पर लिखा- आई एम यूजलेस

Sun, 07 May 2023 05:33 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

छात्रा के दादा ओम प्रकाश ने स्कूल मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए बताया कि स्कूल में बच्ची को गलत तरीके से ट्रीट किया गया है, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया। दादा ने आगे बताया कि घर पहुंचने के बाद गणित के शिक्षक ने कॉल किया था और उसने अंजलिका के कॉल करने के बारे में पूछा था।
विज्ञापन
क्राइम सीन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

दौसा में 10वीं क्लास की एक छात्रा फांसी पर झूल गई। उसने एक सुसाइड नोट में भी लिखा है, जिसमें फांसी लगाने का कारण लिखा है। मामला दौसा के बांदीकुई का है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला
बांदीकुई क्षेत्र में रहने वाली अंजलिका (15) 10वीं क्लास की छात्रा है। मृतका के परिजनों ने बताया कि बेटी शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल मैनेजमेंट और गणित के अध्यापक उसे परेशान करते थे। शनिवार को उसके दादा स्कूल से उसे घर लेकर आए। अंजलिका घर में आई और चेंज करने के लिए कमरे में चली गई, हम खाने के लिए उसका इंतजार कर रहे थे। काफी देर हो गई थी वह बाहर ही नहीं आई तो हम कमरे में गए तो वह फंदे पर लटकी मिली।

दादा ने लगाया स्कूल मैनेजमेंट पर आरोप

विज्ञापन

छात्रा के दादा ओम प्रकाश ने स्कूल मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए बताया कि स्कूल में बच्ची को गलत तरीके से ट्रीट किया गया है, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया। दादा ने आगे बताया कि घर पहुंचने के बाद गणित के शिक्षक ने कॉल किया था और उसने अंजलिका के कॉल करने के बारे में पूछा था।

9वीं में करीब 70 फीसदी मार्क्स आए
छात्रा के दादाजी का कहना है कि उनकी पोती पढ़ाई में ठीक थी। उसके 9वीं क्लास में 70 फीसदी नंबर आए थे। गणित में भी वह पढ़ाई में ठीक थी। फिर भी स्कूल में  गणित के टीचर ने उसे परेशान करते थे, जिससे उसने सुसाइड कर लिया। दादा के अनुसार, मृतका के पिता राजकुमार ब्यावर में सरकारी टीचर हैं। मृतक छात्रा तीन बहनों में सबसे बड़ी थी।  उसकी दो छोटी बहनें भी हैं। छात्रा के पिता राजकुमार ने बताया उनकी बेटी को स्कूल में टॉर्चर किया जाता था। इस वजह से उसने आत्महत्या का कदम उठाया। 

सुसाइड नोट से आत्महत्या के कारण का लगा पता

विज्ञापन

बांदीकुई थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि परिजनों ने मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। छात्रा ने नोट में इंग्लिश में लिखा है कि माय डेथ रीजन इज मैथ, आई एम यूजलेस। मामले में परिजनों ने गणित के शिक्षक और स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। गणित शिक्षक विपिन कुमार फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें