फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सौतेली मां के साथ किराए पर रहता था, फौज में हैं पिता

Sun, 26 Feb 2023 07:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

परिजनों की शिकायत पर चूरू पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है, हालांकि पुलिस ने उसे सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन
घर के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर के सांत्यु सर्किल के पास एक तीन मंजिला मकान में एक दसवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  परिजनों की सूचना पर एसएचओ गोविंदराम विश्नोई सहित पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची और कमरे का गेट तोड़ा पंखे से लटका शव उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि छात्र के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।  

विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव सात्यूं का 14 वर्षीय चिरंजीव परिवार जनों के साथ तारानगर में किराये के मकान में पिछले तीन साल से रह रहा था। रविवार को परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान चिरंजीव ने कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

छात्र तारानगर के निजी स्कूल में दसवीं का छात्र था। उसके पिता भजनलाल फौज में हैं। मृतक चितंजीव की मां की मौत के बाद उसके पिता भजनलाल ने दूसरी शादी कर ली थी। वह अपनी सौतेली मां के साथ किराए के मकान पर रहता था। 
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है, हालांकि पुलिस ने नोट को सार्वजनिक नहीं किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें