फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा के 107 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, मंत्री खाचरियावास ने दिलाई सदस्यता, पार्टी छोड़ने पर यह बोले...

Fri, 15 Jul 2022 06:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस में शामिल होने वाले नरेंद्र मारवाल ने कहा, जयपुर भाजपा नेताओं के विरुद्ध लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। नेताओं के घमंड और भेदभाव की नीतियों के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में पार्टी छोड़कर जाने की होड़ लगी है।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के नंदपुरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र मारवाल सहित 107 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। सभी ने खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निवास पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें नरेश मारवाल के अलावा रामनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन वशिष्ट, जयपुर व्यापार मंडल के महासचिव भंवर सिंह सहित 107 महिला और पुरुष शामिल हैं।  

विज्ञापन


इस मौके पर नरेंद्र मारवाल ने कहा कि जयपुर और राजस्थान में कांग्रेस सरकार की जन कल्याण और विकासकारी नीतियों के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। जयपुर के वर्तमान भाजपा नेताओं के विरुद्ध लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। 

नेताओं के घमंड और भेदभाव की नीतियों के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में पार्टी छोड़कर जाने की होड़ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह खाचरियावास लोगों से दोस्ताना संबंध रखते हैं, हर व्यक्ति के लिए काम करने की ताकत रखते हैं, जिस व्यक्ति का दरवाजा 24 घंटे खुला है, हम सब उसके साथ खड़े रहकर कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, उनके सम्मान के लिए चाहे मुझे जान लड़ानी पड़े, इनका सम्मान सुरक्षित रखते हुए हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष साधु राम शर्मा और मनोज मुदगल सहित सैकड़ों कांग्रेस भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें