फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- चीन ने की युद्ध की तैयारी, तवांग मुद्दे को छिपा रही केंद्र सरकार

Fri, 16 Dec 2022 09:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा हमारी यात्रा के खिलाफ अभियान चला रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो महात्मा गांधी की राह पर चलती है। भाजपा भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ अभियान चला रही है। कांग्रेस विचारधार की पार्टी है, जो लोग भाजपा के दबाव में हैं वे चले जाएं तो बेहतर रहेगा। 

विज्ञापन

 

राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां बयानबाजी कम चर्चा अधिक है, जो एक अच्छी बात है। राजस्थान ही नहीं, अन्य राज्यों में भी ऐसा होता है। लेकिन, नेताओं की बयानबाजी से पार्टी को नुकसान नहीं होना चाहिए, अगर ऐसा होता है तो हम कार्रवाई करते हैं। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है, लोगों को बोलने की आजादी है, हम उन्हें डराकर चुप नहीं कराते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। प्रदेश की दो-तीन योजनाएं ऐसी हैं जिनके बारे में लोग बात करते हैं। चिरंजीवी योजना और शहरी मनरेगा योजना को लोग अच्छी योजना बता रहे हैं। हालांकि, लोगों की कुछ छोटी-छोटी समस्याएं हैं। जिनके बारे में वे शिकायत भी करते हैं। यहां पानी एक बड़ी समस्या है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से राजस्थान तक यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी वर्तमान में देश की स्थिति के अनुकूल खुद में बदलाव ला रही है। भाजपा और आरएसएस का उदय, कांग्रेस को नये रूप में उभरने में मदद कर रहा है। राहुल ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस अपनी ताकत हासिल कर लेगी, वह अजेय हो जाएगी। बदलते समय के साथ पार्टी ने अपने में कई बदलाव किए हैं। मैं नहीं कह रहा कि कांग्रेस ने कभी कोई गलती नहीं की। हमने बहुत सारी गलतियां कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा व्यवस्थित तरीके से उनके और कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चला रही है। उन्होंने मीडिया पर ही जानबूझकर इस अभियान में शामिल होने का आरोप लगाया।  

चीन मुद्दे पर राहुल ने केंद्र पर बोला हमला
राहुल गांधी ने कहा केंद्र सरकार चीन मुद्दे को नजरअंदाज कर रह है। तवांग मुद्दे को छिपाने की कोशिश की जा रही है। देश की सरकार सोई हुई है और चीन ने युद्ध की तैयारी की है।

भाजपा नेता का राहुल पर हमला
चीन मुद्दे पर हमले के बाद भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने राहुल गांधी पर बोला। उन्होंने कहा कि राहुल के नाना सो रहे थे जब भारत ने चीन से 37,000 वर्ग किमी का क्षेत्र खो दिया। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से 135 करोड़ रुपये का चंदा मिला। राहुल गांधी चीन के इतने करीब आ गए हैं कि उन्हें पता है कि वह आगे क्या करने वाला है।

राहुल को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसा लिया, यह एक प्रकार का भ्रष्टाचार है। पं. नेहरू और कांग्रेस के शासनकाल में हमारी जमीन किस तरह चीन के पास गई, यह सभी जानते हैं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें