फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, 24 घंटे में संक्रमण के 2184 नए मामले

Mon, 16 Nov 2020 08:15 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना हजार नए मामले सामने आ रहे हैं, वहीं संक्रमण की वजह से मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 10 और लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 2066 तक पहुंच गया, वहीं रविवार को 2184 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,25,817 हो गई। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में रविवार को संक्रमण के 2184 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,25,817 हो गई जिनमें से 18,337 रोगी उपचाराधीन हैं। उनके मुताबिक राज्य में अब तक कुल 2,05,414 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 396, जोधपुर में 204,अजमेर में 156, बीकानेर में 151, कोटा में 117, भरतपुर में 97, उदयपुर में 80 व पाली में 78 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रविवार को सामने आये नए मामलों में जयपुर में सबसे अधिक 498, जोधपुर में 443,अलवर में 157, कोटा में 146, नागौर में 97, बीकानेर-गंगानगर में 91-91, संक्रमित शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें