फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : जयपुर में युवक-युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत

Sat, 14 Nov 2020 07:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर के मुहाना मंडी इलाके में शनिवार को एक युवक मृत पाया गया। वहीं उसके पास ही एक युवती घायल अवस्था में मिली, जिसका उपचार के दौरान दम टूट गया। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक देशरात सरकारी पंप हाउस में संविदा कर्मी था और वह पंप हाउस में ही बने एक कमरे में रहता था, जहां 19 वर्षीय युवती खुशबू व उसके अभिभावक भी रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, युवक कुछ समय पहले युवती के साथ प्रेम संबंध में था और शनिवार सुबह देशराज का शव मिला जबकि खुशबू वहीं घायल अवस्था में मिली। मुहाना के थानाधिकारी हीरालाल सैनी के अनुसार युवक ने संभवत आत्महत्या की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ऐसी संभावना है कि लड़की ने भी पास की पानी की टंकी से छलांग लगा दी, हालांकि अभी तथ्यात्मक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें