फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: नकली बम से व्यापारी को डराने की कोशिश, निकाला रंगदारी मांगने का अजीब तरीका

Sun, 14 Nov 2021 02:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने बताया कि व्यापारी को डराने के लिए यह डमी बम तैयार किया था और इस बम के साथ एक धमकी भरा लेटर भी मिला। इस लेटर में बम के साथ 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। 
विज्ञापन
व्यापारी को भेजा गया नकली बम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर देखा जाता है शातिर बदमाश हमेशा अपने काम को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीके खोजता है, लेकिन बदमाश यहां एक कदम आगे है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर में एक व्यापारी को नकली बम भेजा गया और उससे 10 लाख रंगदारी मांगी। 

विज्ञापन


जब यह खबर पुलिस तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। बम को डिफ्यूज करने के लिए टीम भी भेजी गई। लेकिन उनके मामला समझ नहीं आया, इसके बाद दूसरी टीम थाने पहुंची और बम का  डिफ्यूज करने के प्रोसेस को पूरा किया। इसके बाद पता चला कि व्यापारी को डराने के लिए ही यह नकली (डमी) बम तैयार किया था।

10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई
बम मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई थी, पुलिस ने बताया कि व्यापारी को डराने के लिए यह डमी बम तैयार किया था और इस बम के साथ एक धमकी भरा लेटर  भी मिला है। इस लेटर में बम के साथ 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को एक ई-रिक्शा चालक उसके पास आता है और उसको केक का बॉक्स देता है।
विज्ञापन


उस बॉक्स में एक लेटर था, लेटर में लिखा था कि लेटर पढ़ कर 10 लाख रुपये लेकर ई- रिक्शा में बैठ जाए नहीं तो मैंने तेरे लिए गिफ्ट भेज दिया है। तेरे पास रुपए की कमी नहीं है। क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से रुपए निकाल ले। पुलिस को सूचना देने की कोशिश की तो मेरे पास बम का रिमोट है। होशियारी मत करना और इसे मजाक मत समझना। ब्लास्ट कर दूंगा। तेरे साथ में और भी लोगों की जान चली जाएगी।

लेटर पढ़ घबरा गया व्यापारी
लेटर पढ़ने बाद व्यापारी घबरा गया। उन्होंने पार्षद नीरज अग्रवाल को फोन कर सूचना दी और 10 लाख की फिरौती मांगने के बारे में बताया। बम की सूचना मिलने पर जवाहर नगर एसएचओ पन्नालाल पहुंच गए। सीसीटीवी में देखा जा रहा था कि में रिक्शा चालक व्यापारी को केक के डब्बे में बम देते हुए नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें