फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: शनि पूजा के नाम पर महिला से 1.11 लाख ठगे, परिवार को क्षति पहुंचाने की धमकी देकर ट्रांसफर कराए रुपये

Mon, 10 Apr 2023 10:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर की जसोल निवासी महिला से एक जालसाज ने शनिदेव की पूजा कराने के नाम पर  1.11 लाख रुपये ठग लिए। पूजा अधूरी छोड़ने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर खाते में रुपये ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जसोल निवासी एक महिला से शनिदेव की पूजा करवाने के नाम पर एक जालसाज ने 1.11 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने वार्ड नंबर-6 थाना लोसल जिला सीकर निवासी आरोपी डेडराज उर्फ़ अनिल भार्गव पुत्र बनवारीलाल (29) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि ठगी के संबंध में 10 मार्च को आसोतरा निवासी महिला सुमित्रा राजपुरोहित ने थाना जसोल में केस दर्ज कराया था। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर शनि भगवान की पूजा करवाने वाला विज्ञापन देख कर उसने आरोपी डेडराज के मोबाइल फोन पर संपर्क किया। इस दौरान आरोपी ने पूजा करवाने के नाम पर थोड़े-थोड़े करके कुल 1.11 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। साथ ही पूजा अधूरी छोड़ने पर परिवार के लोगों को क्षति पहुंचाने की धमकियां भी दीं।

आरोपी गिरफ्तार, ठगी की रकम बरामद
ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ डिम्पल कुंवर के नेतृत्व में एएसआई प्रेम कुमार मय जाब्ता की एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने आरोपी डेडराज उर्फ अनिल भार्गव को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ठगी की रकम 1.11 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें