फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस छोटी सी बात पर फंदा लगाकर झूल गई छात्रा

Sun, 12 Mar 2017 02:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने महज इस बात से नाराज होकर अपनी जान दे दी कि उसे घरवाले अपने साथ सगाई समारोह में क्यों नहीं लेकर गए। मामला देवरी के भोयल गांव का है जहां शुक्रवार रात 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा कौशा जाटव ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


कौशा के घरवाले उसके किसी रिश्तेदार के यहां सगाई समारोह में गए हुए थे लेकिन बोर्ड परीक्षाओं के कारण कौशा के घरवालों ने उसे अपने साथ ले जाने से मना कर दिया और घर रहकर ही पढ़ाई करने को कहा जिससे नाराज कौशा ने अपने ही घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कौशा ने घर में बिजली गुल होने के बाद ही यह कदम उठाया ताकि किसी को पता ना चले बाद में बिजली आने पर घर में मौजूद कौशा की भाभी ने उसको फंदे से झूलते देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। कौशा के घर में खुशियां अचानक मातम में बदल गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें