फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गढ़शंकर के रामपुर बिल्ड़ों के एक युवक की न्यूजीलैंड में मौत, महीने पहले ही पक्का होने के मिले थे पेपर

Sun, 07 Apr 2024 04:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)

सार

पंजाब के युवक की न्यूजीलैंड में मौत हो गई। ग्रामीणों को बताया कि मृतक मनदीप 2013 में छात्र के रूप में न्यूजीलैंड गया था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान घर में फिसलने के कारण मनदीप सिंह के सिर में चोट लग गई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी।
विज्ञापन
मृतक मनदीप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्ड़ों निवासी और वर्तमान में न्यूजीलैंड में छात्र वीजा पर रह रहे युवक की संक्षिप्त बीमारी के बाद मौत हो गई। जिससे गांव में मातम छा गया। इस संबंध में मृतक मनदीप सिंह के पिता राजिंदर सिंह ने भरे मन से ग्रामीणों को बताया कि उनका बेटा 2013 में छात्र के रूप में न्यूजीलैंड गया था, जहां उसने पढ़ाई की और कड़ी मेहनत की और दस साल बाद केवल एक पहले ही न्यूजीलैंड के पक्के नागरिक बनने के कागजात हासिल किए थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान घर में फिसलने के कारण मनदीप सिंह के सिर में चोट लग गई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके कारण उन्हें न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक, वहां डॉक्टरों ने बताया कि चोट लगने के कारण मनदीप सिंह के सिर में खून का थक्का बन गया था और इसी बीमारी का इलाज चल रहा था। लेकिन 4 अप्रैल को मनदीप सिंह की मौत हो गई। इस मौके पर गांव के सरपंच हरमेश सिंह ने कहा कि इलाज के दौरान मनदीप सिंह की अचानक मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने मनदीप सिंह के शव को गांव लाने के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें