फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वाले पैसे मांगते थे, जान दे दी

Mon, 30 Sep 2013 10:13 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर के रामामंडी इलाके में विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रामामंडी पुलिस ने पति, सास, जेठ, जेठानी पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सुनीता रानी पुत्री इंदर लाल निवासी गांव ढड्डे की शादी पांच साल पहले निर्मल सोनू पुत्र प्यारा लाल निवासी रामामंडी के साथ हुई थी।

निर्मल आटो चालक था। निर्मल अपनी पत्नी सुनीता पर काफी दबाव बनाता था कि वह मायके से पैसा लेकर आए ताकि वह नया आटो खरीद सके।

सुनीता के पिता इंदरलाल इस पैसे को देने के लिए राजी नहीं थे क्योंकि उनकी चार बेटियां अभी कुंवारी थी। सुनीता को दहेज के लिए काफी परेशान किया जाने लगा तो उसने सोमवार को उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


एसएचओ विमलकांत ने बताया कि पुलिस ने जेठ गगन, जेठानी गुरमीत, सास जोगिंदर कौर व पति निर्मल सोनू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सास व पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें