फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ी गई महिला, चार गोलियां हुईं बरामद, दिल्ली जा रही थी प्रीतपाल कौर

Thu, 05 Jun 2025 07:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

बठिंडा में सिविल एयरपोर्ट पर एक महिला से कारतूस बरामद हुआ है। महिला के पर्स से चार गोलियां बरामद हुई हैं जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
महिला के पर्स से कारतूस बरामद - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में सिविल एयरपोर्ट पर एक महिला को रिवॉल्वर के कारतूस लेकर विमान में चढ़ने की कोशिश करने पर गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने जब महिला के पास मौजूद पर्स की तलाशी ली, तो उसमें से रिवॉल्वर के चार कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन


हरियाणा की है महिला

इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि, शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि उक्त कारतूस महिला के पति के पास मौजूद लाइसेंसी रिवॉल्वर के थे, जिन्हें वह अपने छोटे पर्स से निकालना भूल गई थी। हालांकि, कानून का उल्लंघन करने के आरोप में बठिंडा के सदर थाना की पुलिस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से सूचना मिलने पर हरियाणा के सिरसा जिले से संबंधित इस महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया है।

दिल्ली जा रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक जिला सिरसा के गांव गुंदराना निवासी खुशवंत सिंह की पत्नी प्रीतपाल कौर बीती बुधवार दोपहर को गांव विर्क खुर्द स्थित एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थी। इस बीच जब वह एयरपोर्ट के अंदर जाने लगी, तो तलाशी के दौरान उसके पर्स में 4 कारतूस मिले। जांच करने पर महिला ने बताया कि ये कारतूस उसके पति के पास रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर के हैं, जिसे वह जल्दबाजी में निकालना भूल गई थी। महिला का पति भी मौके पर पहुंचा और उसने अपने लाइसेंस की कॉपी भी दिखाई, लेकिन एयरपोर्ट के अंदर हथियार ले जाने पर रोक होने के कारण महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Punjab: तरनतारन में हथियार तस्करी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, छह अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; केस दर्ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें