लुधियाना में कुछ पुरुषों ने एक महिला को लोहे की छड़ों से बर्बरातपूर्वक पीटाई कर दी। उसकी गलती बस इतनी थी कि वह अपने उधार दिए रुपये उनसे वापस मांगने गई थी।
वह चीखती-चिल्लाती रही लेकिन उसकी मदद को कोई नहीं आया। सब बहरे बनकर तमाशा देखते रहे। कुछ देर बाद उसे बचाने के लिए जब एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक अन्य महिला आगे आई तो आरोपियों ने उन्हें डरा कर भगा दिया।
तीन अप्रैल को हुई इस घटना को कैमरे में कैद किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने आरोपियों को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। वह जब रुपये वापस मांगने गई तब उन लोगों ने महिला की लोहे की छड़ों से पिटाई शुरु कर दी।
पुलिस ने बताया की आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि तरनतारन जिले में एक महिला पर पुलिसिया बर्बरता के बाद पंजाब में सार्वजनिक तौर पर किसी महिला की पिटाई का यह दूसरा मामला है।