फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 12 Jan 2014 10:31 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शुतराणा के पूर्व अकाली विधायक गुरदेव सिंह सिद्धू के बेटे ने रविवार सुबह अपनी पत्नी को गोली मार कर खुद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन



इस वारदात को पूर्व विधायक की लाइसेंसी राइफल से ही अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी में अकसर विवाद रहता था। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।


माडल टाउन चौकी इंचार्ज नरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पटियाला के विधानसभा हलका शुतराणा से तीन बार विधायक रहे गुरदेव सिंह सिद्धू के छोटे बेटे बलविंदर पाल सिंह (43) ने रविवार सुबह मजीठिया एनक्लेव स्थित घर में करीब साढ़े आठ बजे अलमारी से पिता की लाइसेंसी राइफल निकाल कर अपनी पत्नी गुरमीत कौर (40) के माथे में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



इसके बाद बलविंदर ने एक गोली अपने माथे में मारकर आत्महत्या कर ली। गोलियों की आवाज सुनकर बलविंदर का 19 साल का बड़ा और 17 साल का छोटा बेटा भागे-भागे आए। उस समय पूर्व विधायक बाथरूम में थे। सूचना पाकर संबंधित सिविल लाइन थाने और माडल टाउन चौकी की पुलिस पहुंची और मामले में जांच शुरू की।


पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक के मंझले लड़के कुलविंदर पाल सिंह की करीब चार-पांच साल पहले मौत हो गई थी और परिवार वालों ने उसकी पत्नी गुरमीत कौर को छोटे बेटे बलविंदर पाल सिंह के साथ बैठा दिया था। दोनों पति-पत्नी के तौर पर रह रहे थे। दोनों लड़के गुरमीत कौर की पहली शादी से थे।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक दंपति में घरेलू विवाद चल रहा था। शनिवार को बलविंदर अपने साले के लड़के के लोहड़ी समागम में सुनाम के गांव खीवां गया था। रविवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और गुस्से में बलविंदर पाल सिंह ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें