फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन मामला: भोआ के पूर्व विधायक की पत्नी भी नामजद, जोगिंदर पाल ने सरकार पर लगाया धक्केशाही का आरोप  

Sun, 19 Jun 2022 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

क्रशर में जोगिंदर पाल 50 फीसदी के हिस्सेदार हैं। उनकी पत्नी कृष्णा देवी की इस क्रशर में 25 फीसदी भागीदारी थी। 25 फीसदी हिस्सेदारी का मालिक लक्ष्य महाजन है।
विज्ञापन
पठानकोट की कोर्ट में पेशी के लिए जाते पूर्व विधायक जोगिंदर पाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध खनन मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए हलका भोआ के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल का पुलिस ने 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। वहीं, इस मामले में उनकी पत्नी को भी नामजद कर लिया गया है। पूर्व विधायक ने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब सरकार पर धक्केशाही के आरोप लगाए। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक को शुक्रवार दोपहर एक कार्यक्रम से गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को सुबह पहले उनका सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया और फिर ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) डेजी बांगर की अदालत में पेश किया गया। वहां से पुलिस ने पूर्व विधायक का 2 दिन का रिमांड हासिल किया। वहीं, मेडिकल करवाने पर सिविल अस्पताल पठानकोट के डॉक्टरों ने पुलिस को पूर्व विधायक के एडवांस हॉर्ट मेडिकल टेस्ट के लिए लिखा है। 

धक्का कर रही सरकार : जोगिंदर पाल

जोगिंदर पाल ने कहा कि सरकार उनके साथ धक्का कर रही है। पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि उनका क्रशर ही नहीं, गांव मैरा कलां और कीड़ी में जितने भी क्रशर हैं, सभी शामलात जमीन पर लगे हैं। कार्रवाई उन्हीं पर ही क्यों की गई। उन्होंने कहा कि 2012 से पहले शामलात जमीन की रजिस्ट्री होती थी। उसके बाद बंद हो गई तो उसमें उनका क्या कुसूर है। अगर उनका कुसूर है तो फिर बाकी के क्रशर वालों को भी पकड़ा जाए। 

क्रशर में 25 फीसदी की भागीदार हैं पूर्व विधायक की पत्नी 

एसएसपी पठानकोट अरुण सैनी ने बताया कि 8 जून को जब दबिश दी गई तो वहां से पकड़ी गई पोकलेन मशीन की जांच में सामने आया था कि उक्त मशीन कृष्ण क्रशर के नाम पर है। जांच की गई तो पता चला कि उक्त क्रशर के तीन भागीदार हैं। एसएसपी ने बताया कि उक्त क्रशर 3 लोगों के नाम पर हैं। इनमें खुद जोगिंदर पाल जोकि क्रशर के 50 फीसदी के हिस्सेदार हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी कृष्णा देवी की भी इस क्रशर में 25 फीसदी भागीदारी थी। इनके अलावा 25 फीसदी हिस्सेदारी के मालिक लक्ष्य महाजन के नाम का व्यक्ति है। एसएसपी ने कहा कि इनके अलावा क्रशर कर्मचारी सुनील और प्रकाश को भी नामजद किया गया है। पूर्व विधायक के आरोपों पर एसएसपी ने कहा कि पुलिस सरकार के दबाव में काम नहीं कर रही। कानून सभी के लिए बराबर है। जो भी गलत करेगा, उस पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें