फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिरोजपुर में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से फेंके गए हथियार, बीएसएफ ने किए बरामद

Sun, 04 May 2025 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

डिफेंस कमेटी के मेंबर सोहन सिंह, जो एक किसान भी है, अपने खेतों में पानी लगाने गए थे। वहां उन्होंने देखा कि खेत में पीले रंग की टेप से लिपटा हुआ एक पैकेट पड़ा है। उन्होंने डिफेंस कमेटी के चेयरमैन मंगल सिंह व वाइस चेयरमैन तिलक राज को सूचित किया।
विज्ञापन
ड्रोन से फेंके गए हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट से सटे सीमावर्ती गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ के खेतों में पाकिस्तान ड्रोन एक पैकेट फेंक गया। उक्त पैकेट खोलने पर बीएसएफ को एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई हैं। यह ड्रोन रात के समय उक्त पैकेट फेंक गया था। इसकी भनक लगते ही बीएसएफ ने रविवार सुबह सर्च अभियान शुरू किया। गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ के खेत में से यह पैकेट बरामद हुआ जिसमें विदेशी पिस्तौल थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


डिफेंस कमेटी के मेंबर सोहन सिंह, जो एक किसान भी है, अपने खेतों में पानी लगाने गए थे। वहां उन्होंने देखा कि खेत में पीले रंग की टेप से लिपटा हुआ एक पैकेट पड़ा है। उन्होंने डिफेंस कमेटी के चेयरमैन मंगल सिंह व वाइस चेयरमैन तिलक राज को सूचित किया। उसके बाद डिफेंस कमेटी के मेंबरों ने इस संबंधी बीएसएफ चौकी के कंपनी कमांडर को जानकारी दी और बीएसएफ ने मौके पर पहुंचकर उक्त पैकेट को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें