फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: अभी तक पाकिस्तान से लाैटे 1571 भारतीय, 1035 पाकिस्तानी गए; अब ऐेसा है बाॅर्डर का माहाैल

Sun, 04 May 2025 08:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से वीजा पर भारत आए लोगों को देश छोड़ने का आदेश केंद्र सरकार की ओर से दिया गया था। जो लोग समय सीमा पर नहीं आए, उन्हें पुलिस ने डिपोर्ट किया था।
विज्ञापन
अटारी स्थित चेक पाइंट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में अटारी सीमा पर शनिवार को पाकिस्तान वापस जाने के लिए पाकिस्तानी नागरिक नहीं पहुंचे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों में वीजा पर एक-दूसरे देश गए लोगों को वापस भेजने का क्रम शुरू किया गया था, लेकिन शनिवार को दोनों ही ओर से किसी भी नागरिक का आना नहीं हुआ। इसके चलते दोनों देशों की ओर से अटारी व वाघा सीमा पर गेट नहीं खोले गए। शाम को भारत में रिट्रीट सेरेमनी भी गेट बंद करके हुई। रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए भी रोजाना के मुकाबले बहुत ही कम दर्शक व पर्यटक थे।

नहीं पहुंचा कोई वाहन

अटारी सीमा पर भी शनिवार वाहन भी नहीं पहुंचे थे। पिछले कुछ दिनों से अटारी सीमा पर लोगों का हुजूम उमड़ रहा था। पाकिस्तान से वीजा पर भारत आए लोगों को देश छोड़ने का आदेश केंद्र सरकार की ओर से दिया गया था। जो लोग समय सीमा पर नहीं आए, उन्हें पुलिस ने डिपोर्ट किया था। शनिवार को अटारी सीमा के समीप सन्नाटा पसरा रहा। रिट्रीट सेरेमनी सेरेमनी देखने आए लोगों की संख्या भी
विज्ञापन

लगभग साढ़े आठ हजार तक रही।

1571 भारतीय लाैटे

अभी तक के रिकाॅर्ड के अनुसार पाकिस्तान से 1571 भारतीय वापस भारत आ चुके हैं जबकि भारत से 1035 पाकिस्तानी वापस अपने मुल्क जा चुके हैं। अब दोनों देशों ने एक-दूसरे देश आने जाने की समय सीमा समाप्त कर दी है। भारत सरकार के आदेशों के अनुसार अगर कोई पाकिस्तानी भारत में गैर कानूनी ढंग से रहता पाया जाता है तो उसे कानून के अनुसार तीन वर्ष की कैद या तीन लाख रुपये जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। अब सरकार की सुरक्षा एजेंसियां भारत में गैर कानूनी ढंग से छिप कर बैठ गए पाकिस्तानियों को पकड़ने का अभियान शुरू करेंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें