फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा: बठिंडा रिफाइनरी में मजदूर की मौत के बाद बवाल, भड़के मजदूरों ने छह गाड़ियों को किया आग के हवाले

Wed, 03 Nov 2021 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

मजदूरों ने एनसीसी कंपनी पर आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारियों ने पूरी सुरक्षा के साथ मजदूरों को काम के लिए ऊपर नहीं चढ़ाया था, जिस कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
रिफाइनरी के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के के गांव फुल्लोखारी स्थित गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी के अंदर एनसीसी कंपनी के अधीन काम करते मजदूर अभिषेक की बुधवार को ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई और उसका साथी जसकरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए अन्य मजदूरों ने पहले रिफाइनरी की चार गाड़ियों को आग लगा दी फिर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स की दो गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया, इसकी पुष्टि एसएसपी अजय मलूजा ने की है। 

विज्ञापन


मृतक अभिषेक का शव पोस्टमार्टम के तलवंडी साबो अस्पताल में रखा गया है। वहीं, घायल जसकरण सिंह को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एसएसपी अजय मलूजा ने फोन पर बताया कि बुधवार को रिफाइनरी के अंदर एनसीसी कंपनी की इमारत के निर्माण का काम चल रहा था। इसी कंपनी के अधीन अभिषेक और जसकरण सिंह निवासी सिरसा बतौर मजदूर काम कर रहे थे। 

एसएसपी ने बताया कि काम करते समय अभिषेक और जसकरण ऊंचाई से गिर गए। इससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जसकरण सिंह गंभीर रूप में घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए मजदूरों ने एनसीसी कंपनी पर आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारियों ने पूरी सुरक्षा के बिना मजदूरों को काम के लिए ऊपर चढ़ाया था, जिस कारण यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब में पीके की वापसी: कांग्रेस हाईकमान का आदेश... प्रशांत किशोर से चुनावी रणनीति साझा करेंगे सीएम चन्नी 

गुस्साए मजदूरों ने घटनास्थल के नजदीक खड़ी रिफाइनरी की चार गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स की दो गाड़ियों को भी मजदूरों ने आग लगा दी। मजदूरों के बवाल को बढ़ता देख एसएसपी और एसपी सिटी समेत भारी पुलिस बल रिफाइनरी पहुंचा। पुलिस बल ने तनावपूर्ण माहौल को नियंत्रण किया। 
विज्ञापन

 
पचास से अधिक पुलिस की गाड़ियां पहुंचीं रिफाइनरी
गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में घटना के बाद हुए तनावपूर्ण माहौल को शांत करवाने के लिए पचास से अधिक पुलिस फोर्स की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। भारी पुलिस फोर्स की तरफ से गाड़ियों में रिफाइनरी के अंदर एवं बाहर फ्लैग मार्च निकाला गया।
 

घटना हुई जरूर थी, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। गाड़ियों को आग नहीं लगाई गई। - पंकज विनायक, पीआरओ, रिफाइनरी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें