फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के गोल्डन गेट के पास हादसा: बुलेट सवार युवक की मौत, रो-रो कर मां बेहोश

Mon, 19 Aug 2024 03:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक मनप्रीत विदेश जाने वाला था। 10 दिन बाद उसे न्यूजीलैंड के लिए जाना था। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के गोल्डन गेट के पास बुलेट मोटरसाइकिल सवार एक युवक हादसे का शिकार हो गया है। युवक की बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली तो वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर माता-पिता रोने लगे। मृतक युवक की मां रोते-रोते बेहोश भी हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक मनप्रीत अपनी बुलेट पर सवार होकर रखड़ पुनिया मेला देखने के लिए व बाबा बकाला गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहा था। इसी दौरान गोल्डन गेट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बुलेट को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक मनप्रीत को न्यूजीलैंड का वीजा मिल गया था और 10 दिनों के बाद 30 अगस्त को उसने विदेश जाना था। 

अमृतसर के एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वाहन चालक की तलाशी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें