फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: चक्की दरिया में मिले दो युवकों के शव, दो दिन पहले घर से काम पर गए थे दोनों, ढूंढ रहा था परिवार

Sun, 25 Aug 2024 07:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पठानकोट के चक्की दरिया में रविवार को दो युवकों के शव मिले हैं। मृतक दोनों युवक पठानकोट के रहने वाले थे। दोनों युवक दो दिन से लापता थे। परिवार उनको ढूंढ रहा था। 
विज्ञापन
शवों को पानी से निकालने में जुटी एनडीआरएफ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट और हिमाचल को जोड़ने वाले चक्की खड्ड पुल के नीचे पानी में तैरते दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शव बरामद किए है। चक्की में शव बहते लोगों ने जैसे ही देखे तो इसकी सूचना पठानकोट के थाना मामून कैंट की पुलिस को दी। इसके बाद थाना मामून कैंट की पुलिस ने मौके पर पहुंच एनडीआरएफ टीम के साथ मिल शवों को पानी से बाहर निकाला। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों में एक नीरज कुमार पुत्र रवि कुमार और दूसरा रिंकू उर्फ पट्टू पुत्र यशपाल निवासी विश्नू नगर लमिनी पठानकोट के रहने वाले हैं। दोनों शटरिंग का काम करते थे। 

परिवार सदस्यों ने पुलिस को बताया है कि दोनों दो दिन पहले घर से सुबह 9 बजे काम पर निकले और दोपहर बाद उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया। दो दिनों तक जब घर नहीं लौटे तो उन्होंने अपने स्तर पर भी तलाश की। रविवार दोनों के शव चक्की दरिया से बरामद हुए है। यह भी तब पता चला है जब चक्की दरिया में पानी का लेवल कम हुआ। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि दोनों की मौत कैसे हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें