फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक की बात: अलॉट हुए फ्लैट में सामान लेकर पहुंच गए आप विधायक कुलवंत पंडोरी, पूर्व कांग्रेसी मंत्री ने अभी तक कब्जा ही नहीं छोड़ा 

Sun, 01 May 2022 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

आप विधायक कुलवंत पंडोरी ने बताया कि वह मजबूरीवश अपने बच्चों के साथ एमएलए होटल में रुके हुए हैं और सामान रखने के लिए उनके पास कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ और आप विधायक कुलवंत पंडोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला के हलका महिलकलां से दूसरी बार आप के विधायक बने कुलवंत सिंह पंडोरी और कांग्रेस के पूर्व कांग्रेसी मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के बीच पंडोरी को अलॉट हुए फ्लैट नंबर 57 को खाली करने के लेकर पेच फंस गया है। शनिवार को आप के विधायक कुलवंत पंडोरी अपना सामान लेकर अपने बच्चों के साथ चंडीगढ़ में अलॉट हुए फ्लैट नंबर 57 में पहुंचे तो पता चला कि फ्लैट में कांग्रेस के पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने अपना कब्जा जमा रखा है।

विज्ञापन


जब पंडोरी फ्लैट में अपना सामान रखने के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पूर्व मंत्री कांगड़ ने सरकार बनने के डेढ़ माह के बाद भी फ्लैट अभी तक खाली नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी माता बीमार हैं जो इस फ्लैट में रुकी हुई हैं। 

आप विधायक कुलवंत पंडोरी ने बताया कि वह मजबूरीवश अपने बच्चों के साथ एमएलए होटल में रुके हुए हैं और सामान रखने के लिए उनके पास कोई जगह नहीं है। विधायक पंडोरी ने कहा कि बड़ी हैरानी वाली बात है कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ ने उनको अलॉट हुआ फ्लैट नंबर 57 भी खाली नहीं किया और सेक्टर 39 में स्थित सरकारी कोठी भी उनके पास है। उन्होंने कहा कि ये लोग पता नहीं किस तरह दो-दो सरकारी इमारतों पर कब्जा करके बैठे हैं और कब्जा छोड़ भी नहीं रहे। 
विज्ञापन


विधायक पंडोरी ने कहा कि विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवा ने उनको यह फ्लैट अलॉट किया है। वह फिर उनके पास फ्लैट खाली करवाने की विनती लेकर जा रहे हैं। देखो क्या बनता है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री खुद ही फ्लैट खाली करने की जिम्मेदारी समझें। पंडोरी ने कहा कि वह पहले भी आप के विधायक थे, उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने से पहले उनको मिला हुआ फ्लैट छोड़कर चुनाव लड़ा था, अब लोगों ने उनको फिर फतवा देकर विधायक बनाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें