फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: 112 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

Mon, 17 Aug 2026 10:31 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ 112 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 
विज्ञापन
पंजाब पुलिस में तबादले - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 112 पीपीएस (पंजाब पुलिस सर्विस) अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।  गृह मामलों एवं न्याय विभाग की ओर से जारी आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। अधिकारियों को बिना देरी के नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


फेरबदल में कमांडेंट, डीसीपी, एडीसीपी, एसपी समेत पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को बदला गया है। अमृतसर, लुधियाना और जालंधर जैसे प्रमुख पुलिस कमिश्नरेटों के अलावा विभिन्न जिलों और पुलिस की विशेष शाखाओं में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। नई तैनाती के जरिये अधिकारियों को उनकी प्रशासनिक जरूरत और उपलब्धता के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

आदेश में कार्यवाहक एसपी रैंक पर पदोन्नत किए गए अधिकारियों और उपलब्ध अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई अधिकारियों को जिलों से हटाकर कमिश्नरेट या विशेष विंग में भेजा गया है, जबकि कुछ को महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर रिपोर्ट करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें