फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में टोल फ्री: धान की खरीद न होने के विरोध में भाकियू उगराहां ने फ्री करवाए टोल, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 17 Oct 2024 04:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

यूनियन के किसान नेता लखविंदर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान सुबह करीब दस बजे दप्पर टोल प्लाजा पर पहुंचे। किसानों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दरियां बिछाकर बैठ गए।
विज्ञापन
दप्पर में किसानों ने फ्री करवाया टोल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पूरे पंजाब में धान की उचित खरीद व भुगतान न होने पर गुरुवार को सभी टोल फ्री करवा दिए। लालड़ू में  ब्लाक प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी मलकपुर के नेतृत्व में किसानों ने दप्पर टोल प्लाजा पर धरना लगा दिया। इस दौरान किसानों ने टोल के सभी लेन मुक्त कर दिए।
विज्ञापन




यूनियन के किसान नेता लखविंदर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान सुबह करीब दस बजे दप्पर टोल प्लाजा पर पहुंचे। किसानों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दरियां बिछाकर बैठ गए। किसानों ने पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने भी नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। वाहन चालक इस दौरान बिना टोल दिए निकलते रहे। किसानों ने बताया कि धान की उचित खरीद व भुगतान न होने के कारण किसान मंडियों मे बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

किसानों ने लालडू मार्केट कमेटी के गेट को लगाया ताला

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर ब्लॉक डेराबस्सी के किसानों ने धान की खरीद, उठाने और भुगतान न होने को लेकर मार्केट कमेटी लालडू को ताला लगा दिया है। इस मौके पर किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



किसान नेता जसविंदर सिंह टिवाणा ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्थानीय अनाज मंडियों में धान की खरीद, उठान और भुगतान न होने को लेकर किसान बहुत परेशान हैं। जिसके चलते उन्होंने आज मार्केट कमेटी लालडू दफ्तर को ताला लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं होता वे अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस मौके पर काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

विज्ञापन

उगराहां यूनियन ने संगरूर के दो टोल प्लाजा किए फ्री
धान खरीद की मांग को लेकर भाकियू एकता उगराहां ने जिला संगरूर के दो टोल प्लाजा फ्री कर आंदोलन किया। इस दौरान यातायात बाधित नहीं किया गया जिससे आम लोगों को दिक्कत नहीं हुई बल्कि टोल का भुगतान किए बगैर वाहन गुजरते रहे। प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां, जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह, जगतार सिंह कालाझाड़ और महासचिव दरबारा सिंह छाजला ने बताया कि यूनियन ने वीरवार को कालाझाड़ और चोटियां टोल प्लाजा फ्री कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उगराहां ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। सरकारों की असल मंशा तो खेती व्यवस्था को काॅरपोरेट घरानों को सौंपने की है। इसी के तहत किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनकी जत्थेबंदी ऐसा कदापि नहीं होने देगी। उगराहां ने कहा कि शुक्रवार को जिले के कैबिनेट मंत्रियों, आप विधायकों व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के घरों के समक्ष पक्के मोर्चे लगाकर रोष प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। टोल प्लाजा आंदोलन भी जारी रहेगा। जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें