फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पिलाने के बहाने अफसर समेत चार पर फेंका तेजाब

Wed, 03 Jul 2013 08:41 PM IST
फिरोजपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के फिरोजपुर में मल्लांवाला बस्ती किशन सिंह वाली में बुधवार को पोलिंग बूथ के अंदर बैठे अधिकारियों को चाय पिलाने के बहाने गए एक व्यक्ति ने मतदान बॉक्स में तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन


जब अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने प्रोजाइडिंग अधिकारी समेत चार लोगों पर तेजाब डाल दिया। इससे सभी बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही एसएसपी वरिंदरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार बस्ती किशन सिंह वाली में बने पोलिंग बूथ पर मतदान चल रहा था। दोपहर साढ़े तीन बजे एक व्यक्ति चाय पिलाने के बहाने अंदर गया।

चाय के बर्तन में तेजाब था। उसने आते ही तेजाब मतदान बॉक्स में डाल दिया। इस पर प्रोजाइडिंग अधिकारी लाभ सिंह ने उसे पकड़ने की कोशिश की। आरोपी ने उन पर भी तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन


वहां बैठे लोग सर्बजीत सिंह, संतोख सिंह और एक अन्य व्यक्ति पर भी उसने तेजाब डाल दिया और फरार हो गया। चारों बुरी तरह झुलस गए, उन्हें तुरंत अस्पताल में भरती करवाया गया।

वहीं मुदकी के गांव ख्वाजा खड़क में वोट डालने को लेकर दो गुट भिड़ गए। इसमें तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भरती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें