फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया की आपत्तिजनक फोटो को लेकर भाजपा नेता पर केस

Wed, 03 Jul 2013 12:31 AM IST
जालंधर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड करने वाले बीजेपी के नेता संदीप भल्ला पर मंगलवार को पंजाब के जालंधर में स्थानीय पुलिस डिवीजन नंबर तीन ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


भल्ला के खिलाफ कांग्रेस आरटीआई सेल के संजय सहगल ने शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि भल्ला ने एआईसीसी की अध्यक्ष की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसको टाइमलाइन पर अपलोड कर दिया।

इसके बाद कमिश्नर गौरव यादव ने सभी तथ्य और सबूत देखने के बाद एडीसीपी नवजोत सिंह माहल को उचित कार्रवाई के आदेश जारी किए। एडीसीपी नवजोत ने संजय सहगल के बयान कलबद्ध करवाने के बाद आपराधिक केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


भल्ला ने अपनी टाइमलाइन पर बिहार के सीएम नीतिश कुमार की आपत्तिजनक तस्वीरों को भी लोड किया हुआ है। फिलहाल सोनिया गांधी वाली आपत्तिजनक पिक्चर को फेसबुक से डिलीट कर दिया गया है लेकिन कई आपत्तिजनक पिक्चर अभी भी उसकी टाइमलाइन पर है। भल्ला नार्थ विधानसभा हलके से हैं।

राहुल गांधी की भी आपत्तिजनक तस्वीर अपलोड
सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर टाइमलाइन फेसबुक पर अपलोड करने का मामला पुलिस कमिश्नर गौरव यादव के पास पहुंच गया है। इसमें भी शिकायतकर्ता आरटीआई सेल के संजय सहगल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें