फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में हड़कंप: बॉर्डर एरिया में सेना की वर्दी में फिर दिखे तीन संदिग्ध, महिला से मांगे रुपये, सर्च ऑपरेशन

Wed, 28 Aug 2024 06:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पठानकोट में एक बार फिर तीन संदिग्ध देखे जाने से हड़कंप मच गया है। बॉर्डर एरिया के गांव छौड़ियां में एक महिला ने तीन संदिग्धों को देखा है। इसके बाद पुलिस और कमांडो संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। 
विज्ञापन
सर्च करती पुलिस व कमांडो टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में एक बार फिर से संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। पठानकोट के बॉर्डर एरिया के गांव छौड़ियां में एक महिला ने तीन संदिग्धों को देखा है। महिला के अनुसार सुबह करीब 11 बजे उसने तीनों संदिग्धों को देखा है और उन्होंने महिला से बात भी की। ऐसे में इससे पहले जितनी बार भी पठानकोट में संदिग्धों की मूवमेंट देखने को मिली है वे रात के अंधेरे में देखी गई है। 

विज्ञापन


महिला अनुराधा का घर गांव के बाहरी क्षेत्र खेत खलियान में बना हुआ है। इसके चलते संदिग्ध सुनसान जगह पर ही पठानकोट में अपनी दहशत लोगों में बना रहे हैं। महिला ने उक्त तीनों संदिग्धों की सूचना स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दी है।  इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ड्रोन के जरिये भी उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


गांव के सरपंच सुनील कुमार ने कहा कि महिला अनुराधा ने उन्हें सूचना दी है कि बुधवार सुबह उनके घर के गेट बाहर तीन व्यक्ति आए। उनमें दो व्यक्ति गेट के दाएं-बाएं खड़े थे। वहीं, तीसरे व्यक्ति ने गेट खटखटाते हुए महिला से रुपयों की मांग करने लगा। 

अनुराधा ने अनुसार व्यक्ति की मूंछे नहीं थी, लेकिन उसकी लंबी दाढ़ी थी। जबकि दो अन्य लोगों ने काले कपड़े से मूंह ढका हुआ था। वहीं, उक्त दोनों सेना की वर्दी में थे। तीनों की लंबाई छह फीट से ज्यादा थी और उनकी पीठ पर भारी भरकम पिट्ठू बैग थे। महिला जब घर की छत पर गई तो तीनों खेतों के रास्ते भाग निकले। 
विज्ञापन


मामले का पता चलते ही एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों सुरक्षा एजेंसियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ के बाद बॉर्डर एरिया में ड्रोन, सर्च आपरेशन और लोगों के घरों की छतों से दूर दूर तक संदिग्धों की तलाश जारी रखी। ऐसे में पुलिस और घातक कमांडो की तरफ से भी सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी संदिग्ध नहीं लगा। पुलिस की तलाश अभी तक जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें