फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमी हत्याकांड: पकड़े गए तीन शूटर मामले में नामजद, आरोपियों को पनाह देने में SI का बेटा भी हिरासत में

Mon, 14 Nov 2022 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट/बठिंडा (पंजाब)

सार

2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले की घटनाओं में जमानत पर चल रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी प्रदीप कुमार उर्फ राजू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय प्रदीप कुमार अपनी दुकान पर पहुंचे थे कि पहले से ही ताक में घूम रहे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात हमलावरों में से एक दुकान में घुसा और रिवाल्वर से प्रदीप कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
फरीदकोट में डेरा प्रेमी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटकपूरा में डेरा समर्थक प्रदीप कुमार की हत्या के मामले में फरीदकोट की सीआईए ने बठिंडा के रामपुरा एरिया में तैनात एक सब इंस्पेक्टर के बेटे को हिरासत में लिया है। उसके बेटे पर शक है कि उसने हत्यारोपी शूटरों को ठहराने में मदद की थी। पुलिस जांच में उसका नंबर ट्रेस हुआ है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


कुछ अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि उसके पास फोन तो आया था लेकिन शूटर उस तक पहुंच नहीं पाए। मगर उसके पास फोन किसके माध्यम से आया, यह भी जांच का विषय है। एसआई का बेटा पंजाबी यूनिवर्सिटी का छात्र है और हॉस्टल में रहता है। पुलिस उससे यह भी जानने में जुटी है कि क्या उसे पता था कि प्रदीप की हत्या होने वाली है। फिलहाल इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देने से मना कर दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं जिला पुलिस ने पकड़े गए तीनों शूटरों को हत्या के केस में नामजद कर लिया है। इन आरोपियों को हत्या के अगले दिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने पटियाला से गिरफ्तार किया था। इनमें एक आरोपी हरियाणा के रोहतक के गांव बनियानी का रहने वाला जितेंद्र उर्फ जीतू है, जबकि दो नाबालिग हैं। इससे पहले इस केस में पुलिस ने कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़, फरीदकोट के शूटर भूपिंदर सिंह गोल्डी, मनप्रीत सिंह मनी के अलावा फरीदकोट जेल में बंद हरजिंदर सिंह राजू को नामजद किया था। 

फरीदकोट पुलिस जल्द दिल्ली से तीनों शूटरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी, जबकि फरीदकोट के दोनों शूटर पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। डेरा प्रेमी की हत्या में छह शूटर शामिल थे, इनमें से सिर्फ तीन पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें