फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के स्कूलों को धमकी: बठिंडा-अमृतसर में ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस ने बच्चों को घर भेज चलाया सर्च अभियान

Thu, 21 May 2026 03:33 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/अमृतसर (पंजाब)

सार

धमकी भरी ईमेल की जांच के लिए साइबर सेल को लगाया गया है और मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
लाॅर्ड रामा स्कूल में जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के चार प्रसिद्ध स्कूलों को वीरवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया और स्कूलों को खाली करवाकर बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल, लॉर्ड रामा स्कूल, पुलिस पब्लिक स्कूल और मिलेनियम स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। किसी शरारती तत्व ने स्कूलों को सीधे ईमेल भेजकर धमकी दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों स्कूल खाली करवाए। स्कूल प्रबंधन और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत बच्चों को सुरक्षित तरीके से घर भेजा गया। अचानक छुट्टी होने से अभिभावकों में चिंता का माहौल देखा गया, हालांकि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही।
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे बठिंडा शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों के आसपास विशेष सर्च ऑपरेशन भी चलाया।

धमकी भरी ईमेल की जांच के लिए साइबर सेल को लगाया गया है और मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भेजने वालों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले 23 अप्रैल को भी बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली थी। अब एक बार फिर स्कूलों को धमकी मिलने से मामला संवेदनशील बन गया है।

डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि स्कूलों को धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद स्कूल खाली करवाकर चेकिंग की गई है। इसके अलावा स्कूलों के आसपास भी जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की और कहा कि पुलिस ईमेल भेजने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

अमृतसर में धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं 

अमृतसर के कई स्कूलों को वीरवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। ईमेल सामने आते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।



पुलिस की ओर से स्कूल परिसरों की गहन जांच की गई। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जांच जारी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डीसीपी विजय आलम सिंह ने बताया कि स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की सूचना के बाद तुरंत पुलिस टीमों को मौके पर भेजा गया था। सभी स्कूल परिसरों की जांच की गई है और फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 

उन्होंने कहा कि साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

डीसीपी ने बताया कि इससे पहले भी कई स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक जगहों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। उस संबंधी पश्चिम बंगाल से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और उन दोनों से जांच जारी है।  सुरक्षा के मद्देनजर हर सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने अभिवावकों ओर बच्चों से अपील कर कहा कि वह बिल्कुल भी घबराए नहीं। पुलिस सुरक्षा में तैनात है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें