फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में चोरी: घर के ताले तोड़ डॉलर, कैश और जेवर लेकर चोर फरार, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 30 Aug 2024 05:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर से डॉलर, इंडियन करंसी (सवा लाख रुपये) और सोने के जेवर चोरी कर लिए। चोरों की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है।  
विज्ञापन
घर पर बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और सोने के जेवर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने गांव गांव लक्खन के पड्डा के स्थित घर को अपना निशाना बनाया है। घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीव कैमरे में बाइक पर जाते हुए तीन चोर कैद भी हुए हैं। चोरों ने घर से एक हजार कनेडियन डॉलर, सवा लाख रुपये कैश और सोने के गहने चोरी किए हैं। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस देने के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सुभानपुर एसएचओ कंवरजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा जारी है। 

विज्ञापन


गांव लक्खन के पड्डा के रहने वाले मास्टर मंगल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर पति-पत्नी रहते हैं। सुबह वह घर को ताला लगाकर किसी रिश्तेदार के विवाह समागम में गए थे। जब शाम करीब 5 बजे वापस घर लौटे तो घर के अंदर कमरों के दरवाजे खुले थे। कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। 
विज्ञापन


जांच करने पर पता चला कि अलमारी से एक हजार कनेडियन डॉलर, सवा लाख रुपये कैश व सोने की चेन गायब थी। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो देखा कि एक आरोपी गली में घूमता रहा था और बाद में वह घर में दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। जबकि उसके दो साथी बाहर बाइक पर इंतजार कर रहे थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर भाग गए है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें