फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल टीका : इतंजार हुआ खत्म, अमृतसर, लुधियाना और जालंधर पहुंची कोरोना वैक्सीन

Fri, 15 Jan 2021 02:14 AM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
विज्ञापन
लुधियाना पहुंची वैक्सीन की खेप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमृतसर में गुरुवार शाम कोरोना वैक्सीन पहुंच गई। वैक्सीन को रीजनल वैक्सीन केंद्र में स्टोर किया गया है। 16, 17 और 18 जनवरी को जिले के 27 केंद्रों में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इन तीन दिनों में 20 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को भी वैक्सीन लगेगी। एक केंद्र में तीन कमरे बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


पहला वेटिंग रूम है, जबकि दूसरे में वैक्सीन लगेगी। तीसरे कमरे में वैक्सीन लगने के बाद स्वास्थ्यकर्मी को आधा घंटा तक रखा जाएगा। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए रीजनल केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। छह सीसीटीवी कैमरों से लैस इस सेंटर की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के जवान भी तैनात हैं। 

लुधियाना पहुंची 36 हजार खुराक
लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार को वैक्सीन की 36000 खुराक मिल गईं हैं। चंडीगढ़ से टीम पूरी सुरक्षा के साथ वैक्सीन लेकर सिविल सर्जन दफ्तर पहुंची। यहां उन्हें एक सेंटर में स्टोर कर दिया गया है। वैक्सीन स्टोर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। वैक्सीन 16 जनवरी से लगनी शुरू होगी। पहले चरण में 30 हजार डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। यह वैक्सीन उन्हीं लोगों को दी जाएगी जिन्होंने अपना नाम रजिस्टर करवा रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी वरिंदर शर्मा ने बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पहले से पूरी तैयारी कर रखी है। जिला प्रशासन ने टीकाकरण के लिए 46 साइटों का चयन कर रखा है। इसमें 20 सरकारी अस्पताल व 26 निजी अस्पताल को सेंटर बनाया गया है। पहले जिले भर में 112 टीमों का गठन किया गया था, अब इनकी संख्या बढ़ाकर 224 कर दी गई है। 

सिविल सर्जन डॉक्टर सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि सभी ट्रायल पूरे होने के बाद ही वैक्सीन को जारी किया गया है। घबराने की बात नहीं है। डीएमसी के डॉक्टर विश्व मोहन ने बताया कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह का भ्रम न रखें। एक व्यक्ति को वैक्सीन की दो डोज दी जाएगी। 

जालंधर पहुंचीं 16490 खुराकें 
जालंधर में गुरुवार दोपहर दो बजे सिविल सर्जन दफ्तर में कोरोना वैक्सीन की 16, 490 खुराकें पहुंच गईं। सिविल सर्जन डॉ. बलवंत सिंह का कहना है कि चंडीगढ़ से ड्राइवर अवतार सिंह सुबह छह बजे वैक्सीन वैन लेकर जालंधर के लिए रवाना हुए थे। दोपहर दो बजे यह वैक्सीन सिविल सर्जन कार्यालय पहुंच गई। 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण शुरु होगा। पहले चरण में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा।

हर सेंटर में छह मुलाजिमों की एक टीम तैनात रहेगी। एक सेंटर में रोजाना 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य स्टोर जालंधर सिविल अस्पताल में स्थापित किया गया है। इसके अलावा सिविल अस्पताल नकोदर व बस्ती गुजां में भी वैक्सीन का स्टोर बनाया गया है। वैक्सीन की एक शीशी में 10 खुराक हैं। 

यह वैक्सीन हर व्यक्ति को 0.5 एमएल दी जाएगी। जिले में कुल 29 सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें 13 सरकारी व 16 प्राइवेट अस्पतालों में हैं। सबसे पहले जिन फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने की बात की जा रही है, जिले में उनकी संख्या 11800 है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें