फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारी रात स्कूल में बंद रही दस साल की बच्ची

Thu, 26 Sep 2013 11:14 PM IST
अमर उजाला, नकोदर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के नकोदर में बिलगा के सरकारी प्राइमरी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ने वाली दस साल की बच्ची सारी रात क्लासरूम में बंद रही। इस प्रकरण में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन


स्कूल को बुधवार दोपहर को लॉक करते वक्त पूरी तरह से चेक नहीं किया गया। बच्ची वीरवार सुबह स्कूल खुलने पर क्लासरूम में मिली। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बिलगा के थाना प्रभारी रूपिंदर सिंह ने बताया कि दस साल की बच्ची नवप्रीत कौर सरकारी प्राइमरी स्कूल बिलगा में पढ़ती है। उसकी मां परमजीत कौर मूल रूप से

जालंधर की रहने वाली हैं। उसकी मां ने नवप्रीत को बिलगा में रहने वाली उसकी मासी सर्बजीत कौर के पास पढ़ाई के लिए छोड़ा हुआ था।बुधवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद नवप्रीत घर वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने दौड़धूप शुरू कर दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार शाम को मामला
विज्ञापन


बिलगा थाने पहुंचा और पुलिस ने गुमशुदगी की रपट दर्ज कर ली। वीरवार सुबह स्कूल के कमरे खोले गए तो बच्ची क्लासरूम में मिली, जिसको लेकर स्कूल में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को फौरन चेकअप के लिए अस्पताल भिजवाया।

बच्ची नवप्रीत कौर अपनी मां के पास जाना चाहती थी और उसकी जेब में पर्ची पर मां का मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ मिला। बच्ची ने बताया कि मासी उसको डांटती थी, इसलिए वह छुट्टी के बाद क्लासरूम में छिप गई और स्कूल में ही रुक गई थी। एसएचओ रूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने नवप्रीत की मां परमजीत कौर को भी बुलाया है और सारे परिजनों को बुलाकर बच्ची को उनके हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें