फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार के लिए बेच दिया ईमान: किसान से रिश्वत ले रहा था बरनाला का तहसीलदार, विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दबोचा

Wed, 27 Nov 2024 10:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला में तपा का तहसीलदार 20 हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार हुआ है। आरोपी तहसीलदार एक किसान से जमीन की रजिस्ट्री के बदले रुपयों की मांग कर रहा था। विजिलेंस टीम ने उसे ट्रैप लगाकर रंगेहाथ पकड़ा है। 
विज्ञापन
आरोपी तहसीलदार को गिरफ्तार कर ले जाती विजिलेंस टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में एक भ्रष्ट तहसीलदार ने अपने पद पर रहते हुए चंद रुपयों के लिए अपना ईमान बेच दिया। तहसीलदार एक किसान से घूस ले रहा था। यह घूस जमीन की रजिस्ट्री की एवज में ली जा रही थी। लेकिन विजिलेंस ने आरोपी तहसीलदार सुखचरण सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 
बरनाला में विजिलेंस ने तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। तहसीलदार ने किसान से जमीन रजिस्ट्री कराने के बदले 20 हजार रुपये की मांगी थी। किसान ने मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी। इसके बाद घूसखोर तहसीलदार को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया। बुधवार को विजिलेंस टीम ने आरोपी तहसीलदार सुखचरण सिंह को तहसील कांप्लेक्स तपा मंडी से गिरफ्तार किया है। आरोपी तहसीलदार एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष भी बताया जा रहा है।
 
विजिलेंस डीएसपी लवप्रीत ने बताया कि विजिलेंस विभाग की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत तपा मंडी में एक तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ा गया है। तपा के तहसीलदार सुखचरण सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। किसान अमरीक सिंह ने अपने दोस्त की मदद से विजिलेंस से संपर्क किया था, जिसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अमरीक सिंह गांव बीहला का रहने वाला है। उससे जमीन की रजिस्ट्री के बदले आरोपी तहसीलदार ने रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर इस मामले में तहसीलदार को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तहसीलदार एसोसिएशन का अध्यक्ष है या नहीं, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें