फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के हुए कई टुकड़े: गेहूं की बुवाई करते ट्रैक्टर से गिरा, सुपरसीडर से कट गया शरीर, बरनाला की घटना

Wed, 27 Nov 2024 09:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

खेत में गेहूं की बुवाई करते हुए युवक ट्रैक्टर से गिर गया और सुपरसीडर मशीन की चपेट में आ गया। वह सुपरसीडर से कट गया और शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना बरनाला की है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला में खेत पर काम करते समय एक युवक की दर्दनाक मौत की घटना हुई है। सुपरसीडर मशीन के नीचे आ जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इतना भयानक था कि युवक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। मृतक की पहचान सुखबीर सिंह (20) के तौर पर हुई है। सुखबीर सिंह का परिवार किसानी करता है। वह 12वीं पास कर परिवार के साथ खेत का काम ही करता था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तपा मंडी के पास भैणी फत्ता गांव में सुखबीर सिंह अपने खेत में सुपरसीडर मशीन से गेहूं की बुवाई कर रहा था। वह ट्रैक्टर की सीट पर बैठा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर के पीछे लगी सुपरसीडर मशीन को देखने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया। नीचे गिरने की वजह से वह सुपरसीडर मशीन में फंस गया। सुपरसीडर मशीन से उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। ये मंजर इतना भयानक था कि देखा ही नहीं जा रहा था। 

इस घटना से पूरे बरनाला क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक युवक की शव को बरनाला के सिविल अस्पताल में लाया गया है। वीरवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। यह घटना शाम 4 बजे की है। घटना का पता लगते ही आसपास के किसान और गांव के लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे। जब तक उसकी मदद के लिए लोग आए, तब तक उसके शरीर टुकड़ों में बंट चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें