फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर पलटा, 40 हजार लीटर डीजल बहा

Wed, 21 May 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा से अटारसी जा रहा डीजल से भरा एक टैंकर मानसा के मुख्य चौक पर पलट गया। ड्राइवर के कैंटर पर से संतुलन खोने से हादसा हुआ। कैंटर में करीब 40 हजार लीटर डीजल भरा था, जो सड़क पर बह गया। देर रात हुई घटना का पता चलते ही थाना सदर की पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस घटना में ड्राइवर और कंडक्टर को मामूली चोटें आई जिनको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार पेट्रो एग्रोवेज डाउन मोहाली (चावला) कंपनी का एक टैंकर नंबर पीबी 65 वी 4957 सोमवार रात को बठिंडा से चलकर मानसा के रास्ते अटारसी के लिए रवाना हुआ था। कैंटर में करीब 40 हजार लीटर डीजल भरा था। जब यह टैंकर मानसा कैंचियों पर पहुंचा तो अचानक पलट गया। जिस कारण इस में भरा डीजल सड़क पर बह गया। सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कर उसको रवाना किया गया।



ड्राइवर जसवीर सिंह वासी गुरदानपुर (फतेहगढ़ साहिब) ने बताया कि हादसे में उसे और उसके सहायक को चोटें आई। उन्होंने बताया कि टैंकर पलटते समय सही हालात में था, लेकिन बाद में तेल बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें